राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। भारतीय जननाट्य संंघ (इप्टा) द्वारा संचालित ढाई आखर प्रेम के बैनर तले देश के अंदर सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में चल रहा सांस्कृतिक दल के द्वारा आगामी एक मई को आजादी की लडाई में महती योगदान देनेवाले योद्धा अमर सेनानी शहीद छठू गिरि, फागू गिरि एवं कामता गिरि के स्मारक स्थल को नमन किया जाएगा। इस मौके पर देश में बढ रहे सम्प्रदायवाद एवं नफरत के खिलाफ नुक्कड़ नाटक, गीत प्रहसन का भी प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी तैयारी एवं स्वागत को लेकर गुरुवार को शारदानंद सिंह की अध्यक्षता में दाउदपुर शहीद स्मारक समिति की एक बैठक हुई। शारदानंद सिंह ने बताया कि “ढाई आखर प्रेम” अभियान के साथ चल रहा सांस्कृतिक दल का दाउदपुर स्मारक स्थल पर भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से शहीद छठू गिरि स्मारक समिति के सचिव सुमन गिरि, शिवनाथ पुरी, केदार यादव, नागेंद्र गिरि, कन्हैया यादव, सुनील राय, कन्हैया राम आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन स्मारक समिति के संयोजक सह शिक्षक नेता उदय शंकर गुड्डू ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग