राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखण्ड के विभिन्न मस्जिदों में अलविदा का नमाज अदा किया गया। जिसको लेकर मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि पवित्र माह रमजान के अंतिम जुमा शुक्रवार को अलविदा का नमाज अदा किया गया। रमजान माह में अलविदा की नमाज की अलग ही महत्व है ।नमाजी बताते हैं कि कोरोना काल के बाद यह पहली अलविदा एवं ईद की नमाज पढी गई। जिसको लेकर लोगों में उत्साह देखा रहा है। इस माह को बरकत व बादत का माह माना जाता है। आपको बता दें कि रमजान महीने में चार जुमा यानी शुक्रवार पडे हैं। जिसमें आखिरी जुमे को अलविदा जुमा के रूप में जाना जाता है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह से अपने एवं अपने परिवार के साथ देश-दुनिया के लिए दुआएं मांगते हैं। इसके साथ ही ईद मनाने की तैयारियां जोरों से शुरू हो गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग