अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के जलालपुर गांव निवासी बी एस एफ जवान मनोज तिवारी व पुष्पा देवी के पुत्र अंकित तिवारी ने सीमैट 2022 की परीक्षा में अखिल भारतीय रैंकिंग में 33वां स्थान लाकर सारण को गौरवान्वित किया है। अंकित भाजपा के राष्ट्रीय परिषद् सदस्य उमेश तिवारी का भतीजा है। अंकित की पढ़ाई लिखाई सारण जिले में हुई है। उसने मैट्रिक तथा इंटर की परीक्षा 2014 तथा 2016 में जलालपुर हाई स्कूल से उत्तीर्ण की है तथा 2020 में जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। अंकित के शानदार उपलब्धि पर महाराजग़ज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बधाई दी है। उन्होने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि अंकित प्रतिभा के धनी है। बधाई देने वालों में सोनू तिवारी, धीरज तिवारी, उमेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, अखिलेश्वर पांडेय, प्रमोद सिग्रीवाल, गुड्डू चौधरी, राजेश्वर कुंवर, रविन्द्र कुमार सिंह, मनोज मिश्र, पूर्व मुखिया राजेश मिश्र, देवेंद्र मिश्र, पवन तिवारी, अरिसूदन तिवारी, मनोज तिवारी, शैलेन्द्र साधू, राधेश्याम गुप्ता, सरोज सिंह, मुकंद्र सिंह, नीलेश सिंह, पंकज सिंह प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सिंह सहित कई अन्य भी शामिल है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग