संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियपुर (सारण)। मुस्लिम भाईयों का प्रमुख पर्व ईद में दो दिन शेष बचे है।ऐसे में बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। समुदाय के लोग पर्व की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप देने में जुटे है। मुख्य बाजार बनियापुर की बात करे तो कपड़ो की दुकान से लेकर दर्जी की दुकान और जूता-चप्पल से लेकर सौंदर्य प्रसाधन और खाद्य सामाग्री की दुकानों तक एक समान खरीददारों की भीड़ जुट रही है। इन सामग्रियों की मांग को देखते हुए इत्र, टोपी, रुमाल, सेवई, सौंदर्य प्रसाधन आदि के कई अस्थायी दुकानें भी लगाई गई है। ईद के अवसर पर इत्र व सेवई की मांग अधिक दिख रही है। पर्व के मौके पर इष्ट- मित्रों, रिश्तेदारों एवं अन्य लोगों के घर आगमन पर इत्र की खुशबू और सेवई की मिठास से स्वागत किया जाता है। यही वजह है कि ईद बाजार में इत्र व लच्छा सेवई की बिक्री अधिक होती है। इत्र की बिक्री के लिए कई दुकानें सजी हुई है। यूं कहे कि इत्र की खुशबू से पूरा ईद बाजार महक रहा है। बाजार में इत्र की कई क्वालिटियां मौजूद है। रेडीमेड कपड़ा कारोबारी बिनोद रस्तोगी ने बताया कि ईद और लग्न एक साथ होने से दुकानदारी काफी अच्छी चल रही है। बिगत एक सप्ताह से ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रख 15 से 18 घंटे दुकान खुल रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग