संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियपुर (सारण)। प्रखंड के खाकी मठिया मिर्जापुर बाजार स्थित जगदम्बा मार्केट में शनिवार को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तिचक के द्वारा मुफ्त नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंगलम पब्लिक स्कूल के निदेशक संजीत कुमार पटेल के नेतृत्व में किया गया। जहाँ आसपास के सैकड़ो लोग शिविर में पहुँच अपने नेत्र की जांच कराया। मौके पर उपस्थित चिकित्सको द्वारा आंखों की जांच कर मरीजों को उचित परामर्श दी गई।साथ ही कुछ दवाओं का भी वितरण किया गया। मुफ्त जांच शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। साथ ही आयोजक के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया। मौके पर पूर्व जिलापार्षद प्रमोद सिंह पप्पू के अलावे दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

फ़ोटो (नेत्र जांच कराते लोग)।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग