राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियपुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 103 लीटर देशी शराब के साथ एक बाइक को जब्त किया है। इस दौरान एक धंधेबाज को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि बाइक सवार धंधेबाज बाइक छोड़ भागने में सफल रहा। एसआई देवनंदन प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बताया है कि कन्हौली मनोहर के गंगा राम द्वारा अपने घर मे शराब की विक्री करने की सूचना मिली थी। जहाँ छापेमारी के दौरान तीन लीटर देशी शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं बाहर निकलते ही एक बाइक सवार युवक जो बाइक पर पीछे बोरा बांधे हुए था।पुलिस को देख बाइक छोर भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया गया। मगर भागने में सफल रहा। संदेह के आधार पर बाइक पर बंधे बोरे की तलाशी ली गई तो अलग- अलग पन्नी में रखे सौ लीटर देशी शराब बरामद किया गया। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि फरार युवक उस्ती निवासी बंटी सिंह है।जो शराब का कारोबारी है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग