राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियपुर (सारण)। तीस लीटर देशी शराब के साथ सहाजितपुर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं धंधे में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में अमनौर के मिथलेश राय, इशुआपुर के रंजीत महतों एवं मशरख के जितेंद्र पंडित शामिल है। जिन्हें थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी से गिरफ्तार किया गया है। सूचना मिली इन युवकों द्वारा बाइक पर लाद शराब को विक्री के लिये ले जाया जा रहा है। जिसपर त्वरित कारवाई की गई।एसआई भरत राय के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग