राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के खैरा, पटेढा, खोदाईबाग, जगदीशपुर एवं अन्य क्षेत्रों में ईद के मद्देनजर खैरा थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं रंगरूट जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया ताकि भयमुक्त माहौल में आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का त्यौहार ईद को मनाया जा सके। फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, एसआई विजेंद्र प्रसाद यादव, एएसआई सुनील कुमार तथा पुलिस बल के जवान एवं ग्रामीण पुलिस धीरज इत्यादि शामिल थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग