राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर में महिला को दबंगो द्वारा सरेआम पिटाई करते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बनियापुर के धनगरहा गांव का है। जहां एक महिला को आधा दर्जन युवक लाठी डंडे से बेरहमी से पिट रहे हैं। महिला बचाव के लिए चीख रही है लेकिन कोई बचाने वाला नहीं है। घटना वार्ड नम्बर तीन का है। पीड़ित महिला जयराम साह की पत्नी चंपा देवी है। पीड़िता ने बताया कि उसके घर वाले रोजी रोटी के लिए बाहर रहते हैं। घर में कोई पुरुष नहीं है। पड़ोसियों द्वारा उसे मानसिक रूप से अक्सर परेशान किया जाता है। पूर्व से ही जमीन संबधी बिवाद चल रहा था। पड़ोसियों ने दूसरे गांव के युवकों को बुलाकर उसकी तथा उसकी बेटी की पिटाई करा दी। बेटी की बचाव के दौरान दबंग युवकों ने दिनदहाड़े उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। महिला ने मामले की सूचना स्थानीय थाने को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग