राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया बाजार के सटे पश्चिम दिशा में सब्जी की खेत से तरैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 35 लीटर देशी शराब बरामद के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने बताया कि तरैया निवासी प्रभात मांझी को 35 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रभात मांझी तरैया बाजार से पश्चिम सब्जी की खेती करता था तथा सब्जी के खेती की आर में शराब का चोरी छिपे कारोबार करता था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सब्जी के खेत से देशी शराब के साथ धंधेबाज प्रभात मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग