राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने पड़ोसी महिला और उसके भैसुर को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा लौवा का है।पीड़िता रंभा देवी ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें दो लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है की गांव के ही बीरेश राय एवं बृजेश राय हमारे खेत में लगे पेड़ काट रहे थे।जहाँ मना करने पर मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे।इस बीच मेरे भैसुर अवधेश राय पहुँच बोले कि हमारा पेड़ क्यों काट रहे हो।जिसपर नामजद आगबबूला हो गए एवं रॉड और लाठी से मारपीट कर जख्मी कर दिया।जिसके बाद हमलोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग