संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना परिसर बनियापुर एवं सहाजितपुर में शनिवार को शिविर लगाकर भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निबटारा किया गया। अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने बताया की शिविर में पूर्व के लंबित आधा दर्जनों मामलो के साथ- साथ कुछ एक ऑन द स्पॉट मामलों का भी निबटारा किया गया। सभी मामले जमीन विवाद से संबंधित बताए जाते है। इन मामलों के निबटारे के बाद कुछ अन्य लंबित मामले है। जिसकी जांच- पड़ताल चल रही है।वही आधा दर्जन से अधिक नए मामले भी शिविर में रजिस्टर्ड किया गया।पदाधिकारियों द्वारा जल्द ही लंबित मामलों के निबटारे की भी बात बताई गई। दोपहर बाद तक थाना परिसर में फरियादियों की भीड़ जुटी रही। मौके पर अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम,बनियापुर थानाध्यक्ष अमितेश,सहाजितपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार, प्रभारी सीआई लालदेव पासवान सहित सभी संबंधित कर्मी उपस्थित थे।जनता दरबार मे जमीनी विवाद के मामलों का पदाधिकारियों द्वारा निष्पक्ष रूप से निबटारा किये जाने से उपस्थित लोग काफी प्रसन्न दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग