मकेर में सड़क खराब होने पर ग्रामीणों ने की धान की रोपनी
मकेर(सारण)। प्रखंड के पीर मकेर पंचायत के वार्ड संख्या 07 में में जाने वाले जर्जर सड़क पर ग्रामीणों ने पदर्शन करते हुए धान की रोपनी की है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क काफी जर्जर है। बारिश होने पर लोग पैदल भी नहीं चल पाते है। इससे गांव के लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी कई बार ध्यान आकृष्ठ कराया गया। लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं किया गया है। वहीं कुछ लोगों को कहना है कि इस रोड के निर्माण को लेकर प्रखंड व जिलास्तरी पदाधिकारी को भी पत्राचार किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते रोड का निर्माण नहीं कराया गया है तो पटना हाईकार्ट में मामला दर्ज किया जाएगा। इस मौके पर गांव के दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग