राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने किया गंडकी नदी तट पर बने नवनिर्मित छठ घाट का उदघाटन
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर(सारण)। कराह पंचायत के रामकोला गांव में बुधवार को बनियापुर के राजद विधायक केदारनाथ सिंह द्वारा गंडकी नदी तट पर योजना एवं विकास विभाग स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के सौजन्य से बने नवनिर्मित छठ घाट का उदघाटन किया गया। इस दौरान विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बनियापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार सड़क,पुलिया,छठ घाट आदि अनुशंसित कार्यो का उदघाटन एवं शिलान्यास का कार्य चल रहा है।प्रत्येक पंचायत के गांव गली का पक्कीकरण कराना मेरी प्राथमिकता में शामिल है।जिसमे ज्यादातर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।जबकि शेष कार्यो को पूर्ण करने के लिये सभी कार्यकर्ता एकजुटता से लगे हुए है।मौके पर पूर्व प्रमुख बीरेंद्र सिंह बाबा,राणा सिंह,राजू सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग