साइकिल सवार को मोटरसाइकिल सवार ने मारा टक्कर, घायलावस्था में सदर रेफर
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में बुधवार की शाम साइकिल मोटरसाइकिल की टक्कर में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के सगुनी रजवारा गांव निवासी महेश्वर सिंह के 44 वर्षीय पुत्र सुनिल सिंह के रूप में हुई। घायल गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं गांव में साईकिल से ट्यूशन पढ़ाने जा रहें थें कि सामने से आ रहा अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मारकर फरार हो गया और वे सड़क किनारे घायलावस्था में गिर पड़ें परिजनों द्वारा घायलावस्था में निकटतम पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग