राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में आठ महिला समेत एक दर्जन से लोग घायल हो गए हैं। घायलों में भटौरा गांव के सुशीला देवी, आंगन महतो, उनकी पत्नी ओहिला देवी, सुरेंद्र महतो, उनकी पत्नी सुनीता देवी, भारत महतो, तथा धीरेंद्र महतो की पत्नी सुशीला देवी शामिल है। वही पूर्व के विवाद को लेकर चंचलिया के मंजय मांझी, शामपुर के प्रतिमा कुमारी और आरती कुमारी तथा मोलनापुर के उर्मिला देवी और परौना के प्रभावती देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायल सभी व्यक्तियों का उपचार अस्पताल तरैया में किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उर्मिला देवी और सुरेंद्र महतो को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग