- राष्ट्र निर्माण के लिए कार्ल मार्क्स के विचारों को आत्मसात करने की है जरूरत: अमित नयन
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एआईएसएफ सारण जिला परिषद ने समाजवाद के प्रवर्तक, समाज सुधारक महान दार्शनिक कार्ल मार्क्स की 204वीं जयंती साढा खेमाजी टोला स्थित आयूस भवन में मनाई। सर्वप्रथम कार्ल मार्क्स के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए एआईएसएफ जिला सचिव अमित नयन ने कहा कि वर्तमान परिवेश में कार्ल मार्क्स के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। तभी देश की प्रगति को चार चांद लग पाएगा। उन्होंने वर्तमान परिवेश की वस्तु स्थिति से परिचय कराते हुए कहा कि देश में आज सांप्रदायिक उन्माद अपने चरम सीमा पर है। देश के वास्तविक मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, रोजगार आज गौण हो गया है। वर्तमान सरकार इन मुद्दों से देश को भटकाने के लिए हिंदू व मुसलमान करके युवाओं को भड़काने का काम कर रही है। हम सभी युवाओं को सचेत होकर शिक्षा रोजगार महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए लगातार संघर्ष करने की जरूरत है। तभी कार्ल मार्क्स के सपने की दुनिया वास्तविकता में धरातल पर नजर आएगी। जिला अध्यक्ष रूपेशकेश कुमार यादव ने कहा कि आज भाई भाई को लड़ाने का काम देश में किया जा रहा है। जो देश के लिए कहीं से सही नहीं है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदित्य राज, तेजा पांडेय, राजा रोमियो, अमित मिश्रा, रविकेश कुमार, अमन प्रताप यादव, विकास कुमार, सतकृत , दानिश अली आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग