राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर स्थिति में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में माधोपुर बड़ा गांव निवासी कमलेश्वर सिंह एवं विजय कुमार सिंह तथा पानापुर थाना क्षेत्र के मोरिया गांव निवासी शिवचरण दास शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद शिवचरण दास को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग