नामांकन पखवाड़ा हुआ समाप्त नगरा प्रखंड में हुए 2803 नामंकन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अनलॉक में भी सभी शैक्षणिक संस्थान बंद है। लेकिन बिहार सरकार के द्वारा सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि 1 से 15 जुलाई के बीच नामांकन पखवाड़ा मनाते हुए अपने-अपने सरकारी स्कूल के क्षेत्रों में जाकर के गुरुजी 5 से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन करेंगे । इस अभियान के तहत नगरा प्रखंड में वर्ग 1 से लेकर के 8 तक के छात्रों का नामांकन 1 जुलाई से घर-घर जाकर गुरुजी ने शुरू किया। 15 जुलाई को नामांकन पखवारा समाप्त हो गया।नगरा प्रखण्ड में 15 जुलाई को समाप्त हुए नामांकन पखवारे में कुल 2803 छात्रों का नामांकन हुआ। इसके तहत अन्य राज्यो से अपने गाँव मे हाल में लौटे बच्चे 145,राज्य के अन्य जिलो से हाल में अपने गाँव लौटे 147,गाँव मे ही अनामांकित बच्चें 2497, गांव में ही छिजित बच्चे 14 ,दिव्यांग 11 छात्रों नामांकित किया गया ।इस वावत प्रखण्ड साधन सेवी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि संकुल समन्वयक विजेंयद्र कुमार विजय, प्रदीप कुमार सिंह, रंजीत, उमेश, मेराज खालिद, शिक्षक, मुकेश कुमार प्रमोद कुमार सिंह, अनिता कुमारी, गायत्री कुमारी, सुनील कुमार सिंह, संतोष कुमार, विकास चौरसिया, रंजू कुमारी, मंजू कुमारी, नमिता कुमारी, मोनालिसा, मोहम्मद सिराजुद्दीन, सबा आफरीन, रंजू कुमारी, अजीत कुमार श्याम बाबू राय सहित प्रखंड के लगभग 400 शिक्षक, 70 विद्यालयों के 70 प्रधानाध्यापक इस कार्य में लगे हैं। बताते चले कि संकुल समन्वयक विजयेंद्र कुमार विजय ने नामांकन को सफल बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी सहारा लिया था। श्री विजय खुद की आवाज में स्लाइड वीडियो बना कर प्रखण्ड क्षेत्र के बच्चों एवं अभिभावकों को नामांकन कराने के लिए प्रेरित किए।डिजिटल प्लेटफार्म पर इनके वीडियो को लोगो ने काफी प्रशंसा की ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग