अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। महाराणा प्रताप मां भारती के अमर सपूत ,अद्भूत सेनानायक, महान योद्धा, अद्भुत शौर्य व भारतीय स्वाभिमान की ओजस्वी हुंकार थे, उक्त बातें महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के बड़े पुत्र व युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल ने सांसद आवास पर कही। उन्होंने वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए कहा कि आप ने अपनी मां से ही युद्ध कौशल सीखा था। देश के इतिहास में दर्ज हल्दीघाटी का युद्ध आज भी पढ़ा जाता है। वे वैसे शासक थे जिन्होंने मुगल बादशाह अकबर की अधीनता कभी स्वीकार नहीं की। आज ही के दिन उनका जन्म 1540 को राजस्थान के कुंभलगढ़ किले में हुआ था। आपका बलदानी जीवन युग युगान्तर तक राष्ट्र उपासना के लिए हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ढनमन सिंह, विनोद मिश्रा, शीबू मिश्रा, शनि सिंह, गुड्डू चौधरी, विजय सिंह सहित क ई अन्य भी थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग