नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के बारबें पँचायत अंर्तगत कोनहवा (बेलहर) गांव से लगे गंडक नदी में कटाव काफी तेज गति से हो रहा है जिससे कई गांव का अस्तित्व ख़तरे में आ चुका है इस परिस्थिति के मद्देनजर स्थानीय विधायक छोटे लाल राय ने सम्बंधित मंत्रालय को सूचित कर कार्य प्रारंभ करने का आग्रह किया गया इस कार्य की प्राथमिकता के आधार पर कटाव रोकने के लिए सबा करोड़ रुपये राशि आवंटित की गई इसी कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक छोटे लाल राय ने किया गया इस मौके पर विधायक ने कहा कि कार्य को तेज गति से कराया जाएगा ताकि नदी में पानी बढ़ने से पहले कटाव स्थल पूर्णरूपेण ठीक हो जाये जिससे ग्रामीणों को गांव में पानी घुसने से बच सके और गांव की अस्तित्व भी बरकरार रहे इस अवसर पर कपिंद्र राय तथा अखिलेश राय सहित अन्य उपस्थित हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग