राष्ट्रनायक न्यूज।
जनता बाजार/ लहलादपुर (सारण)। जनता बाजार थाना क्षेत्र के दयालपुर से सीवान जिले के कोराड़ी गांव में गयी बारात में फरमाइशी गाने को ले जम कर मारपीट हो गयी। मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। घटना में गंभीर रुप से जख्मी सोलह वर्षीय जैकी की मौत अस्पताल में हो गयी। मृत जैकी की पहचान दयालपुर गांव वासी सुधन चौधरी के बेटे के रुप में हुई है। घटना शनिवार की रात करीब दस बजे की बतायी गयी है। लोगों ने बताया की द्वारपूजा की रस्म में आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था। उसी दरम्यान फरमाइशी गाने को ले बाराती व साराती में जम कर मारपीट हो गयी। घटना के बाद बारात में भगदड़ मच गयी। बाद में घटना स्थल पर दुरौन्धा थाना की पुलिस पहुंची व जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक दयालपुर के महमूद मियां के घर से बारात कोराड़ी गांव गयी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया व प्राथमिकी दर्ज किया है। मृत युवक की पहचान जनता बाजार थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी जैकी चौधरी (18वर्ष) पिता सुधन चौधरी के रुप में हुई है। मौत के बाद बारात के खुशी का माहौल गम में बदल गया हैं।
आर्केष्ट्रा में फरमाइश गीत बजाने को लेकर हुआ विवाद जो मौत का कारण बना
बारात गए अन्य लोगों ने बताया की द्वारपूजा की रस्म में आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था। उसी दरम्यान फरमाइशी गाने को ले बाराती व साराती में जम कर मारपीट हो गयी। बाराती और गांव वालों के बीच हुई मारपीट में दोनों तरफ से ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले इसी दरमियान मृतक जेके के सर पर चोट लग गई। जिसके बाद घायल अवस्था मे अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बारात में भगदड़ मच गयी। बाद में घटना स्थल पर दुरौन्धा थाना की पुलिस पहुंची व जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक दयालपुर के महमूद मियां के घर से बारात कोराड़ी गांव गयी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया व प्राथमिकी दर्ज किया है। वही मशरक न्यूज बिहार खबर की पुष्टि नहीं करता है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग