संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बारात में आये युवक की स्पलेंडर बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा का है। पीड़ित जलालपुर थाना क्षेत्र के सवरी मठ निवासी दिलीप कुमार साह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अज्ञात को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपने गांव से चेतन छपरा आई बारात में शामिल होने आया था। जहाँ बाइक खड़ी कर खाना खाने चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नही मिली।
पुलिस के लिये चुनौती बनती जा रही है,बाइक चोरी की बढ़ती घटनाएं:
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में जिस तरह से बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।वह कही न कही पुलिस के लिये चुनौती बनती जा रही है। बिगत एक माह की आकड़ो पर गौर करे तो बनियापुर और सहाजितपुर थाने में दर्जन भर से अधिक बाइक और बोलेरों चोरी के मामले दर्ज की गई है। हालांकि इनमें से कुछ मामलों में पुलिस द्वारा चोरो की गिरफ्तारी और गाड़ी की बरामदगी भी हुई है। मगर ज्यादातर मामलों में पुलिस के हाथ अभी भी खाली है।ऐसे में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर वाहन स्वामी अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिख रहे है। लोगों की माने तो फिलवक्त वाहन चोर गिरोह के सदस्यों द्वारा सबसे अधिक तिलक और बारात में आये वाहनों को अपना निशाना बनाया जा रहा है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी