राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से सात लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एएसआई विजेंद्र नारायण के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि सूचना मिली कि लौवा हता में स्थानीय सुकेशर साह द्वारा शराब की विक्री की जा रही है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस को देख धंधेबाज भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। वही तलाशी के दौरान हाथ मे लिये बोतल से दो लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इधर करही में भी पुलिस ने छापेमारी करते हुए पांच लीटर देशी शराब के साथ स्थानीय संजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग