संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला एवं उसके पुत्र-पुत्री को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी का है। पीड़िता उषा देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे चार लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि दरबाजे पर बैठी थी तभी बगल के ही शैलेश दुबे,हरेराम दुबे, उमंग दुबे एवं आनंद दुबे पहुँच मेरे पुत्र प्रिंस कुमार को लपड़-थप्पड़ और लात- घुसे से मारने पीटने लगे। बचाव में मैं और मेरी पुत्री गई तो नामजदों ने हमलोगों के साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दिए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग