राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा से संचालित मानव आर्मी ने इंसानियम की मिशाल पेश कर एक वृद्ध व्यक्ति जो 2 मई से अपने घर से भट कर मढ़ौरा आ गये थे जिन्हे मानव आर्मी के प्रयास से उनके उनके परिजनों को सौपा दिया। जानकारी के अनुसार गड़खा थाना क्षेत्र के मजलिशपुर ग्राम निवासी 72 वर्षीय रामचन्द्र सिंह 2 मई से किसी काम वश अपने घर से निकले थे जो अपने घर नहीं पहुंच सके। हालांकि उनके परिजनों ने उन्हें खोजने का बहुत ही प्रयास किया पर सभी असफल रहे। वहीं रामचन्द्र सिंह अपने घर से भटक कर मढ़ौरा पहुंच गये। जो मढ़ौरा रेलवे स्टेशन से 100 मीटर पश्चिम सरबा राय के घर के पास मढ़ौरा निवासी सोनु यादव को बुरे हालत में दिखे एक बुजुर्ग को देखा जिसके बाद युवक मढ़ौरा में समाजसेवा कर रही मानव आर्मी के संस्थापक वीर आदित्य को फोन कर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद बीरआदित्य उस वृद्ध व्यक्ति को अपने घर नगर पंचायत मढ़ौरा वार्ड नं- 04 असोइयाँ लेकर आये और उनकी देख भाल करने के साथ ही उनके बारे में उनसे जानकारी इक्कठा कर सोशल मिडिया पर शेयर करने के साथ ही मढ़ौरा थानाध्यक्ष अकील अहमद को इसकी सूचना दी। फेसबुक के माध्यम से ही गरखा के नाराव पंचायत के रहने वाले राजेश कुमार को इसकी जानकारी मिली जिन्होंने इसकी सूचना उनके पुत्र मनोज सिंह और हरेंद्र कुमार सिंह को दी जो 10 मई को मानव आर्मी के बीर आदित्य के घर आकर अपने भटके हुए पिता को अपने साथ ले गए। साथ ही इस सराहनीय कार्य के लिए मढ़ौरा थानाध्यक्ष के साथ रामचन्द्र सिंह के परिजनों के साथ ग्रामीण बीर आदित्य की बहुत प्रशंसा कर उन्हें इस नेक कार्य के लिए बधाई दी। इस मौके पर अभिमन्यु मेहरा, सोनू यादव, प्रिस यादव, राकेश कुमार राम, हरेंद्र कुमार सिंह, मनोज सिंह, देकुमार, नारायण राम, कामेश्वर राम, राजेश कुमार, विमल कुमार राम, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, जमदार राम, बहादुर राम, दहरी राम, राजरत्न आदि उपस्थित रहें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग