पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के थाना परिसर के सामने,बंसोही पुलिस चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान सघनता से चलाया। जिससे बिना कागजात व बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वालों में हड़कंप मच गया। वाहन चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बिना कागजात व बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले दर्जनों बाइक सवार लोगों से जुर्माना राशि वसूल किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अगुवाई में थाना परिसर गेट के सामने सहित बंसोही पुलिस चेक पोस्ट आदि स्थानों पर मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। मौके पर पुलिस पदाधिकारी रामचंद्र मांझी दल बल के साथ मौजूद रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग