राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कराह बृति टोला का है।पीड़ित मनोज कुमार महतों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बगल के ही पाँच लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि पड़ोसी प्रभु महतों,विक्रमा महतों, नागेन्द्र महतों, धर्मेन्द्र महतों एवं रघुवर महतों मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर लाठी, डंडे एवं रॉड से प्रहार कर जख्मी कर दिया।बचाव में मेरी भाभी रामवती देवी आई तो नामजदों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया। हल्ला- गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तो हमलोगों की जान बची। जिसके बाद इलाज के लिये रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। झगड़ा का कारण जमीनी विवाद बताया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग