बनियापुर(सारण)- 4 दिवसीय 24 वी ईस्ट जोन हैंडबॉल चैम्पियनशिप का आगाज रंगारंग कार्यक्रम एवं 8 राज्यो से आए पुरुष एवं महिला टीम के मार्च पास्ट से हुआ। बनियापुर के संत जलेश्वर एकेडमी लौवा कला में उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधान पार्षद आदित्य नारायण पांडेय, हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरीय उपाध्यक्ष झारखण्ड के पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचू , बिहार ओलम्पिक सह हॉकी इंडिया के अध्यक्ष म मुश्ताक अहमद, बिहार हैंडबॉल के चेयरमैन विधान पार्षद इंजीनियर सचिदानन्द राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एव खेल संघ के ध्वजारोहण कर शांति का प्रतीक कबूतर को उन्मुक्त आकाश में छोड़कर किया । विभिन्न टीमो के मार्च पास्ट का सलामी के बाद बिहार के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वरुण कुमार , रागिनी कुमारी , सारण के राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह एवं अंजलि कुमारी मशाल दौड़ में शामिल हुई। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी रीतेश कुमार सिंह ने खेल नियमो के पालन की शपथ दिलाई। मौके पर बिहार हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार , सिवान के सचिव संजय पाठक , बिहार राईग संघ के अध्यक्ष समीर सिंह , जिला हैंडबॉल के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , संरक्षक जितेंद्र सिंह, समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे समारोह की अध्यक्षता एवं स्वागत भाषण आयोजन अध्यक्ष विधान पार्षद इंजीनियर सचिदानन्द राय ने किया । उद्घाटन समारोह का संचालन सारण जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सह प्रतियोगिता के आयोजन सचिव संजय कुमार सिंह जबकि मैच का संचालन बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने किया । अतिथियों ने अपने उदबोधन में सारण के सुदूर गांव में भव्य राष्ट्रीय मानक के हैंडबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की प्रशंसा की । मौके पर डेढ़ दर्जन अतिथियों को मोमेंटो एव अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन मैच में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए बिहार महिला टीम ने असम को 18 – 06 गोल के अंतर से पराजित कर विजयी अभियान शुरू किया। बिहार से खुशबू ने 4 सपना ने 4 , चंदा ने 3 , सुषमा ने 3 गोल दागा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग