संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिहार सरकार के मुख्य सचिव के दिशा-निर्देश के आलोक में बुधवार को प्रखंड के रामधनाव, मनिकपुरा, मानोपाली, मरीचा, पैगम्बरपुर एवं पिरौटा खास सहित आधा दर्जन चिन्हित पंचायतों में जिले के वरीय पदाधिकारियों सहित बीडीओ कर्पूरी ठाकुर एवं अंचलाधिकार स्वामीनाथ राम द्वारा सरकारी योजनाओं की गहनता पूर्वक जांच की गई। जहाँ कई योजनाओं में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी मिलने की बात बताई जाती है।पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, मनरेगा, पीडीएस आंगनबाड़ी, नलजल, गली नली, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम पोषण योजना सहित निर्धारित 13 बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने पैगम्बरपुर पंचायत में जांच के दौरान बताया कि नलजल की नियमित आपूर्ति नही होने की शिकायत कई वार्डो में मिली। जिसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। वहीं विद्यालय जांच के दौरान छात्रों से पुछताक्ष में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी पाई गई। जिसपर शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिया गया। इधर पिरौटा खास पंचायत में अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम द्वारा पैक्स गोदाम, आंगनबाड़ी, पीडीएस दुकान एवं अन्य की जांच की गई। जहाँ कई योजनाओं में गरबरी मिलने की बात बताई गई। जांच दल में वरीय उप समहर्ता उपेंद्र ठाकुर, डीटीओ जनार्दन कुमार, डीएसओ शशिभूषण कुमार आदि शामिल थे। बताया जाता है कि पदाधिकारियों द्वारा जांच रिपोर्ट देर शाम तक वरीय पदाधिकारियों को ऑनलाइन समर्पित की जाएगी। जिसके बाद योजनाओ के संचालन की समीक्षा की जाएगी।

फ़ोटो (अलग-अलग योजनाओ की जांच करते पदाधिकारी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग