राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया बाजार पर शनिवार सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक माधोपुर बड़ा गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध कमलेश्वर सिंह हैं। जानकारी के अनुसार गत शनिवार को कमलेश्वर सिंह एक अन्य व्यक्ति के साथ किसी कार्य से बाइक से छपरा जा रहे थे तभी तरैया बाजार के समीप किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका पटना में इलाज के दौरान सोमवार की संध्या में मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग