राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचभिण्डा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में पचभिण्डा गांव निवासी कामेश्वर मांझी, राजेश मांझी, विजय मांझी, और रीना देवी शामिल हैं। वही नेवारी गांव के अखिलेश सिंह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग