पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा का अधिकार सबको शिक्षा , अच्छी शिक्षा के तहत प्रवासी लोगो के बच्चो का नामांकन विशेष अभियान चला सरकारी विद्यालयों में कराया। कक्षा 1 से 3 तक नामांकित उन्ही बच्चो के लिए मार्च के आखिरी सप्ताह में समग्र शिक्षा द्वारा स्कूल बैग नोट बुक , पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री भेजी गई । वो भी मशरक प्रखंड के महज 70 विद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए ही । जबकि 50 से अधिक विद्यालय के एक भी बच्चे के लिए बैग नही आया है। इस अव्यवस्था से आलम यह है कि जिन स्कूलों को बैग मिला है वो संख्या कम होने से अभिभावकों के हंगामे के डर से वितरण नही कर पा रहे है।
योजना के अनुसार कोरोना की पहली लहर में 1 जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूलों में विशेष नामांकन अभियान चलाया गया । विभाग द्वारा सिर्फ 70 विद्यालय के लिए महज 825 बैग ही उपलब्ध कराया गया है । जिसका वितरण सूची के अनुसार पिछले सप्ताह 70 विद्यालय को कर दिया गया। लेकिन सामग्री कम होने की वजह से वितरण नही हो पाया। राजकीय कन्या मिडिल स्कूल मशरक के प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार ने बताया कि 70 बच्चे अभियान में नामांकित हुए बैग सिर्फ 12 मिला। वैसे ही रामदेव मिडिल स्कूल के प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार सिंह ने 150 बच्चो का नामांकन होने पर एक भी बच्चे का बैग नही मिलने की बात कही।इधर बैग का उठाव करने वाले विद्यालय को वितरण का दबाव प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दिए जाने के बाद प्राथमिक विद्यालय अरना के विद्यालय प्रधान ने शुक्रवार को 12 बच्चो के बीच मिले सिर्फ 2 बैग दो बच्चो को दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग