नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव लगुनिया ग्राम के तीन युवक नाव से तरबूज तोरने गंडक नदी के पार गये हुए थें। अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गई और नाव पलट गई जिसमें तीन युवकों की डूबने की संभावना है। घटना रविवार की की सुबह की बतायी जा रही है। लगुनिया ग्राम निवासी भारत राय के पुत्र मिथलेश राय का 14 को शादी होकर आया था जिसमे सगा सम्बन्धी जुटे हुए थे, रविवार को सुबह सभी गंडक नदी में नाव से तरबूज तोरने के लिए सवार हो गए बीच नदी में नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव नदी में पलट गई। नाव पलटने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गयी। इसकी जानकारी गोताखोर टीम को दी गई लेकिन समाचार प्रेषण तक शव बरामद नहीं हो सकी है। नाव पर सवार होने वाले लोगों में विजय कुमार राय उनके पुत्र रितिक कुमार ग्राम रहमपुर गरखा थाना निवासी हैं, संजीव कुमार राय जो मढ़ौरा थाना के अवारी ग्राम निवासी हैं इनकी उम्र 40 वर्ष थी। ये सभी मिथलेश राय के पुत्र के शादी में आये हुए थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग