राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज मांझी पीएचसी में कराया गया। जख्मी दो लोगों को बेहतर इलाज हेतु छपरा रेफर कर दिया गया। पीड़िता ज्ञानती कुंवर एवं हरेराम यादव ने बताया कि पड़ोसी राजेंद्र राय द्वारा घर के बगल में स्थित रास्ते से आने जाने से रोक दिया गया। विरोध करने पर राजेन्द्र राय द्वारा गाली गलौज एवम मारपीट किया गया। बीच बचाव करने आये हरेराम यादव पूजा कुमारी तथा उषा कुमारी को भी राजेंद्र राय के परिजनों द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग