राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

महम्मदपुर- झुखुड़िया माई स्थान संपर्क सड़क जर्जर, मरम्मत की मांग

  • गढ्ढे में तब्दील सड़क से होकर वाहनों सहित आम राहगीरों का चलना कठिन
राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के महम्मदपुर से झुखुड़िया माई संपर्क सड़क जर्जर होकर गढ्ढे में तब्दील हो गया है। जिससे वाहन से लेकर आम राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। सड़क की बदहाली का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ मिनटों का सफर तय करने में अब मिनटों नहीं बल्कि घण्टों का समय लग रहा है। उक्त समस्या मांझी के महम्मदपुर पंचायत से निकल कर झुखुडिया माई स्थान के समीप चैनपुर-रसूलपुर सड़क को जोड़ने वाले मुख्य पथ की है। बताया जाता है कि वर्तमान सड़क की स्थिति इतनी जर्जर हो गयी है कि वाहन असन्तुलित होकर गड्ढे में पलट जा रहे हैं। उक्त सड़क पर चलना दुर्घटना को आमंत्रण देना है। बरसात के दिनों में गड्ढे में पानी भर जाने से और विकट स्थिति हो जाती है। वर्षो से जर्जर उक्त सड़क पर पैदल चलने में राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बावजूद इसके इसी मार्ग से बस टेम्पो इत्यादि वाहन हिचकोले मारते चलते है। तथा उन वाहनों से सफर करने वाले यात्री हिचकोले खाकर बीमार हो रहे है। इस मार्ग पर सबसे ज्यादा परेशानी मरीजो को उठानी पड़ती है। घटना दुर्घटना में घायल मरीजों को इसी गड्ढे वाले मार्ग से ले जाना पड़ता है। जिसमे काफी समय भी लगता है। सड़क की जर्जर हालत की वजह से नए वाहन भी जल्द ही खराब हो जा रहे है तथा मेंटेनेंस खर्च बढ़ने के कारण वाहन संचालक मनमाने ढंग से यात्रियों से किराया वसूल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों तथा सम्बंधित जनप्रतिनिधि को भी इस सड़क का पुनः कालीकरण करने की मांग कई बार की जा चुकी है पर अभी तक उनके द्वारा कोई सार्थक पहल नही की गई है। इस मार्ग से महम्मदपुर आदि पंचायतों के विभिन्न गांवों के लोगों का आना जाना होता है। मठिया, बनपुरा, सिंगही आदि गांव के लोगो को प्रतिदिन इसी सड़क से बाजार आना जाना पड़ता है। सिवान जिले के ग्यासपुर से झुखुडिया माई स्थान तक करीब दस किमी लम्बी सड़क से दर्जनों गांवों का सीधा जुड़ाव है। इस सड़क के मरम्मत के मामले में विभागीय अधिकारियों तथा सम्बंधित जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता का खामियाजा इस रोड से गुजरने वाले राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क की चौड़ाई कम होने तथा अवैध रूप से ट्रक व ट्रैक्टर द्वारा लाल बालू की अवैध ढुलाई किये जाने से सड़क दिन ब दिन और अधिक जर्जर होती जा रही है।