राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के खैरानपुर गांव में रविवार की रात्रि में जमीनी विवाद और भैंस बेचने के बाद आपस में रुपए के बंटवारा को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें महिला पुरुष चार घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मशरक में भर्ती कराए गए। जहां इलाज के दौरान घायलों की पहचान खैरनपुर गांव निवासी स्वर्गीय छठू राम के दो पुत्र 30 वर्षीय निरंजन राम, 35 वर्षीय रंजन राम निरंजन राम के 23 वर्षीय पत्नी सोनी देवी और रंजन राम के 30 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई। घायलों का प्राथमिक उपचार कर एक की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायलों बतायाबकी जमीनी विवाद और भैंस के बिक्री के रुपए के बटवारा को लेकर मारपीट हो गया है। जिसमे सभी घायल हो गए मामले में घायलों द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले को जांच प्रताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग