राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। 16 मई को आसूचना दल के द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गरखा थानान्तर्गत ग्राम ठीकहा मरीचा स्थित मिश्री लाल सिंह के बंद पड़े चिमनी भट्ठा के पास एक दस चक्का ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब उतरवाकर सप्लाई किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापनोपरांत पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर चोकर का बोरा लदे हुए एक दस चक्का ट्रक से 4604.4 लीटर विदेशी शराब एवं शराब की सप्लाई हेतु प्रयोग किये जाने वाले 01 ट्रैक्टर जप्त किया गया। इस संबंध में गरखा थानान्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
जप्त वस्तुओं की विवरणी :
- अंग्रेजी शराब- 4604.4 लीटर
- दस चक्का ट्रक- 01
- ट्रैक्टर – 01



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग