राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 13 से 15 मई तक विशेष अभियान चलाकर कुल 126 (एक सौ छब्बिस) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर ट्रक 1, स्कूटी 1, टेम्पू 01, मोटरसाईकिल 9, मीठा 5 कि० ग्रा०, गैस सिलेन्डर 2, गैस चूल्हा 1, ट्रैक्टर -02 एवं 6024 लीटर शराब जप्त किया गया। पिछले 72 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 33 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 12200 लीटर पाश, अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया।
अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है:
- कुल गिरफतारी : 126
- मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 65
- अपराध के मुख्य शीर्ष के कांडों मे गिरफतारी : 19
- जप्त शराब : 6024 लीटर
- शराब भट्ठी ध्वस्तः 33
- अन्य जप्तः ट्रक 1 , स्कूटी 1 , टेम्पू 1, मोटरसाईकिल 9 , मीठा 5 कि० ग्रा०, गैस सिलेन्डर 2 , गैस चूल्हा 1 , ट्रैक्टर 2।
- वाहन चेकिंग जुर्माना :141000 रूपये
14 मई को मकेर थानान्तर्गत मॉ अम्बे पेट्रोल पम्प के पास से छापामारी कर 788.4 लीटर विदेशी शराब, 1 ट्रैक्टर एवं 2 मोबाईल जप्त कर 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसी दिन मांझी थानान्तर्गत बलिया मोड़ से छापामारी कर 80.37 लीटर विदेशी शराब, 2 मोटरसाईकिल जप्त कर 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 13 मई को परसा थानान्तर्गत बलिगॉव दियर से छापामारी कर 350 लीटर देशी शराब जप्त किया गया। रात्रिकालीन आपराधिक घटनाओं के निवारण कोविड निर्देशों का अनुपालन एवं संवेदनशील संस्थाओं, बैकों, ए0 टी0 एम0 आदि की प्रभावी सुरक्षा हेतु रात्रि गश्ती सम्पूर्ण जिले में की जा रही है। साथ ही जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग