राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी पीएचसी में चिकित्सकों की ड्यूटी में लापरवाही बरतने का एक बार फिर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बताया गया है कि सड़क दुर्घटना में घायल बच्चे का बिना प्राथमिक उपचार किए छपरा रेफर कर दिया गया है। बाद में उस जख्मी बालक का निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया। जहां बालक के गहरे जख्म पर टांका वगैरह लगाकर मरहम पट्टी किया गया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष एवं क्षोभ व्याप्त है। इसके पहले भी इसी तरह की घटना को लेकर जाप नेता सत्या सिंह द्वारा हंगामा एवं प्रदर्शन किया गया था। बाद में मांझी के बीडीओ नीलकमल द्वारा एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ था। आक्रोशित लोग इसे रेफरल अस्पताल बताकर इसका मजाक उड़ाने लगे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की यह अख़बार पुष्टि नहीं करता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग