राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के माने गांव में सोमवार को इनवर्टर ऑन करने के दौरान एक किशोरी बिजली की चपेट में आ गई। जिसे बचाने गई परिवार की महिला भी बिजली से संपर्क में आ गई। परिजनों द्वारा मकान की बिजली का मेन स्विच ऑफ करके दोनों को बिजली की संपर्क से अलग किया गया। इसके बाद घायल अवस्था में बिजली विद्युत स्पर्शाघात से जख्मी महिला और किशोरी को परिजनों द्वारा उपचार के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के द्वारा समुचित उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बाबूलाल प्रसाद ने बताया कि घायलों में माने गांव निवासी शैलेंद्र सिंह की पत्नी रीता देवी (40) व उपेन्द्र सिंह की पुत्री नेहा कुमारी (12) शामिल हैं। डॉ प्रसाद द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग