राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के धनौती गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच ईंट, लाठी- डंडे, चाकू व भाला से हुए प्रहार में एक महिला समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का त्वरित उपचार किया गया। बताया गया है कि एक पक्ष के एक महिला समेत चार लोग और दूसरे पक्ष से एक सीआरपीएफ जवान सहित मारपीट की वारदात में कुल 5 लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना एकमा थाने की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। एक पक्ष के गंभीर रुप से घायल 45 वर्षीय रामलाल राय को प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल छपरा के लिए रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा घायलों में बाबू धन राय, चंद्रावती देवी व ईश्वर कुमार का उपचार एकमा सीएचसी में हो रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के सीआरपीएफ जवान टुनटुन यादव शामिल हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग