राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गांव में थाना पुलिस ने 15 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जमादार देवनन्दन राम की अगुवाई में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई तों मकान के पीछे छुपा कर रखा 15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है वही पुलिस बल को देख शराब धंधेबाज फरार होने लगा जिसे पुलिस बल की मौजूदगी में गिरफ्तार किया गिरफ्तार शराब धंधेबाज किशुनपुरा गांव निवासी राकेश श्रीवास्तव पिता जयनारायण श्रीवास्तव हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार शराब को धंधेबाज को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग