राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने दस लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र कन्हौली मनोहर गांव का है।गिरफ्तार धंधेबाज स्थानीय रंजीत प्रसाद है। एसआई विष्णुदेव तांती के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि सूचना मिली कि कन्हौली मनोहर में रंजीत प्रसाद अपने पलानी में रख शराब की विक्री कर रहा है। जिसपर त्वरित करवाई करते हुए छापेमारी की गई।जहाँ बल को देख धंधेबाज भागने लगा। जिसे काफी मसक्कत के बाद बल के सहयोग से पकड़ा गया। जहाँ धंधेबाज द्वारा बल को सरकारी कार्य मे बाधा भी उतपन्न की गई। इस दौरान कर्कटनुमा पलानी की तलाशी ली गई तो उसमें रखे दस लीटर शराब बरामद किया गया। जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग