संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के भूमिहारा के निकट तीन बाइक सवार अपराधियों ने राजद नेता की बाइक व मोबाइल छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी सुरक्षित भाग निकले। घटना स्थल काफी सुनसान होने के कारण स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी देर से मिली। दूसरे राहगीर के आने के बाद घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी गयी। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही बनियापुर थाना पुलिस तथा गौरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जूट गयी। घटना के विषय में पीड़ित व राजद के प्रखण्ड युवा अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार यादव ने बताया कि वह गुरुवार की देर रात बनियापुर से अपने घर ख़बसा जा रहे थे। हरपुर बाजार से एक ही बाइक पर सवार तीन लोग उनका पीछा करने लगे और घटना को अंजाम दिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग