नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के मध्य विधालय के प्रांगण परिवर्तनकारी प्रारम्भिक शिक्षक संघ की बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष समरेन्द्र बहादुर ने कहा कि शिक्षकों की समस्या के निराकरण इसलिए नहीं होता है कि हम कई टुकड़े में बंट गये है जब तक एकजुट नही होंगे किसी भी समस्या का समाधान नही होना है चाहे वह कार्यलय से सम्बंधित हो या सरकार से वही उन्होंने आगे कहा कि बी आर सी में व्याप्त भ्र्ष्टाचार ,बीईओ की मनमानी तथा लेखपाल की दुरंगी नीति परेशान शिक्षकों के लिए किसी हद तक जाने को तैयार है पहले उन्हें चेतावनी दे दी जाये नही माने तो आंदोलन तय है इस अवसर शिक्षक नेताओं मे महेश राय, उपेन्द्र प्रसाद यादव,पंकज कुमार सुमन, सत्येंद्र कुमार, इंद्रजीत कुमार महतो, राजू कुमार, विकास कुमार विद्यार्थी, ज्योति कुमार, अमित रंजन, राहुल कुमार, रविन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह सहित अन्य ने अपने विचार रखें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग