राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी के हत्या का मामला प्रकाश में आया है।घटना गड़ख थाना क्षेत्र के मोतिराज पुर का बताया जा रहा है जहाँ पत्नी द्वारा अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दिया। मृतका का पहचान गड़ख थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर निवासी शहाना खातून (25वर्ष) पति मोहम्मद असलम के रूप में हुआ है। पत्नी के हत्या का आरोप पति और उसके घर वालो पर लगा है। हत्या के मामले में गड़खा पुलिस ने दो लोगोंको गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध बताया जा रहा है। घटना के बारे में जानकरी देते हुए मृतिका के परिजनों ने बताया की मृतिका के पति मो. असलम का रिस्तेदारी में एक महिला के साथ अवैध संबंध है। असलम आपने कमाई का हिस्सा महिला को देता है जिसको लेकर उसके पत्नी द्वारा विरोध किया जत्था। अवैध सम्बंध के विरोध करने पर असलम द्वारा मृतका शहाना के साथ पूर्व में बीबी विवाद होता रहा था। बढ़ते विवाद को देख दोनों पक्ष के परिजनों ने समझौता कर असलम को सुधारने का नासिहत दिया लेकिन असलम दुबारा से महिला के संपर्क में आ गया। शुक्रवार के देर रात्रि महिला से फोन पर बात करने के दौरान पति पत्नी में झंझट है जिसके बाद पति ने पत्नीक गाला दबा हत्याकर दिया। मृतिकके दो छोटे बच्चे है।


More Stories
एक मत से होती है जीत हार, कोई मत ना हो बेकार, 6 नवंबर को है मतदान सारण है तैयार
मानसिक रूप से अस्वस्थ असलम को सेवा कुटीर ने परिजनों को सौंपा
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द