पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार को बाइक दुर्घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप में घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती करायी गयी जहां घायल महिला की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र रेवतीथ गाव निवासी पशुराम प्रसाद की 55 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सर पर लगे गहरे जख्म की वजह से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के बारे में घायल के परिजन ने बताया कि महिला के पतोहू को मशरक मे निजी क्लीनिक में लड़का हुआ है उसी को देखने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर आई थी और वही से वापस जा रही थी कि अनियंत्रित अज्ञात ट्रक से बचने की चक्कर में महिला सर के बल गिर पड़ीं और घायल हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग