राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। अवैध बालू परिवहन एवं भंडारण को लेकर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लालबाजार में रविवार को छापेमारी कर भंडारित बालू को जब्त कर हाईवा द्वारा उठाया गया। समाचार प्रेषण तक प्रशासन द्वारा जब्त बालू की ढुलाई की जा रही थी। छापेमारी में खनन विभाग, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के अलावा कई थानों के पुलिस पदाधिकारी दलबल सहित शामिल थे। गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन तथा परिवहन पर लगातार छापेमारी जारी है। जिसके तहत अवधपुरा, बदलपुरा, झौवा आदि जगहों पर छापेमारी कर कई ट्रकों एवं बालू को जब्त किया गया है। प्रशासन के इस अभियान से बालू के अवैध भंडारण करने वाले डोरीगंज थाना क्षेत्र में खलबली मची हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग