मढ़ौरा (सारण)। मुख्य बाजार के हाई स्कूल रोड में स्थित एक आलू प्याज के थोक दुकान में बीती देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा आलू, प्याज, लहसून, आदि के कई पैकेट जल कर नष्ट गए। सुबह होने पर आस पास के लोगों ने दुकान में धुंआ निकलते देखा तो दुकानदार को सूचना दी। आनन-फानन में पहुंचे दुकानदार ने दुकान का ताला खोला तब जाकर लोगों ने आग पर काबू पाया। दुकानदार तकिना निवासी विनोद राय ने बताया कि दुकान में गल्ला में रखा बीस हजार रुपया नगद भी जल गया है। बता दें कि की उच्च विद्यालय के रास्ते में उक्त दुकान स्थित है। देर शाम दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था। रात में ही दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग